17 विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने संसद भवन से ईडी दफ्तर के लिए मार्च निकाला, लेकिन विजय चौक पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला देते हुए रोक दिया। रोके जाने से नाराज सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 200 सांसदों को को रोकने के लिए दो हजार पुलिस वाले लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘वह सांसदों के साथ प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस जाकर मेमोरेंडम देना चाहते है, लेकिन पुलिस ने आगे जाने नहीं दे रही है।’
अदानी और मोदी के रिश्ते की जांच हो
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे लोगों को प्रोस्ताहन दे रहे हैं। जिनकी प्रॉपर्टी कम थी। अब पीएम मोदी की कृपा से उनकी संपत्ति बढ़ गई है। मैं जानना चाहता हूं कि उनको पैसे कौन दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘अदाणी और मोदी के बीच के रिश्ते की जांच होनी चाहिए।’
संसद में उठा मुद्दा
टीएमसी और एनसीपी ने इस मार्च से किनारा कर लिया। इसको लेकर संसद में हंगामा भी हुआ। हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि हम फिर इस मामले को सदन में उठाएंगे। इसके बाद विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

More Stories
कीटनाशक कंपनियों पर बड़ा एक्शन! बालाजी कृषि केन्द्र समेत 34 को नोटिस, बिना प्रमाणन स्टॉक मिलने से मचा हड़कंप
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण