August 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मिलावटी दूध, पनीर और मावा पर नागरिक उपभोक्ता मंच ने खाद्य विभाग से की कार्रवाई की मांग

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मिलावटी दूध, पनीर और मावा बेचा जा रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे है। इसके बावजूद भी सरकार कार्रवाई सुस्त कर रही है। इसके खिलाफ मंगलवार को जिले के मार्गदर्शक मंच ने प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से खाद्य सुरक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा है।

विश्व विविधता दिवस पर जिले में दूध के दाम कम करने और मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग को ज्ञापन दिया गया है। लोगों का आरोप है कि उपभोक्ताओं के साथ लूट और खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे नाराज नागरिक उपभोक्ता मार्ग दर्शक मंच से जुडे लोगों ने प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिले में 70 रुपये प्रति लीटर दूध बेचा जा रहा है। इस मामले में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच अध्यक्ष पी जी नाजपांडे ने बताया कि महंगे दूध और मिलावट को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इस पर विधिवत कार्रवाई करने की बात कही है।