महासमुंद, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा नमिता मारकोले के मार्गदर्शन में आज मंडी विभाग एवं फ़ूड विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कुल 2400 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है। इस दौरान तहसीलदार श्री नीतिन ठाकुर भी मौजूद थे।
अवैध भंडारण और परिवहन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तुरंत छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के अंतर्गत टीम ने दबिश देकर कुल 2400 कट्टा धान को अपने कब्जे में लिया। जप्त किए गए धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज