सूरजपुर/ आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार व जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू व मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार श्री सी. आर. पाटिल के कर कमलों से जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 जल संचय संरचना निर्माण तथा उनका डाटा बेस तैयार करने हेतु एक सफल अभियान है, जिसके अंतर्गत सूरजपुर जिले ने पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी तीन में बारहवां रैंक हासिल किया है। कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के नेतृत्व व जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की गई है।
उपरोक्त पुरस्कार सूरजपुर जिले से जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अरुण कुमार मिश्रा के द्वारा ग्रहण किया गया।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज