कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हृदयविदारक घटना में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली।
जूना राजवाड़ा पुलिस के अनुसार मृत महिला और बच्चे की पहचान रुक्सार अनीस निशंदर (26) और उमर के रूप में हुई है जो रंकाला टॉवर में रहते थे। पति अनीस के साथ झगड़ा होने के बाद रुक्सार ने यह आत्मघाती कदम उठाया और सोमवार की देर शाम अपने बेटे के साथ तालाब में कूद गई। सूचना प्राप्त होने बाद पुलिस कोल्हापुर नगर निगम के दमकलकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा देर रात दाेनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला।

More Stories
कीटनाशक कंपनियों पर बड़ा एक्शन! बालाजी कृषि केन्द्र समेत 34 को नोटिस, बिना प्रमाणन स्टॉक मिलने से मचा हड़कंप
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण