मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन दीवाली 2024 पर रिलीज होगी।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। इसी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुयी।इस फिल्म का तीसरा पार्ट सिंघम अगेन आ रहा है। इस फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, एक्सक्लूसिव…अजय देवगन रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ दिवाली 2024 पर। ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की सुपर सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ का तीसरा पार्ट है। यह दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में लौटेंगे। जुलाई 2023 से शूटिंग शुरू होगी।

More Stories
कीटनाशक कंपनियों पर बड़ा एक्शन! बालाजी कृषि केन्द्र समेत 34 को नोटिस, बिना प्रमाणन स्टॉक मिलने से मचा हड़कंप
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण