दंतेवाड़ा/दि बीबीसी लाइव :
बड़े गुड़रा के कवासी पारा में फूड पॉइजनिंग से 2 ग्रामीणों की मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक ग्रामीण पीड़ित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य अमला की दो टीम बड़े गुड़रा गांव पहुंची. 7 गम्भीर पीड़ित ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. कुछ ग्रामीणों का कुआकोंडा सीएचसी में इलाज जारी है!
आपको बता दें कि, गांव में भोज का कार्यक्रम हुआ था. ग्रामीणों ने एक साथ भोजन किया था. कोई भी ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. डायरिया का प्रकोप है या फूड पॉइजनिंग डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है. पूरा मामला कटेकल्याण उप स्वास्थ्य केंद्र का है!

More Stories
8 मौतों का रहस्य! कब्र से निकाले गए 7 शव, जहरीली शराब या खजाने के लिए बलि? जांच ने बढ़ाया सस्पेंस
गुजरात में दर्दनाक हादसा! ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी लग्जरी बस, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
दिल्ली में 4 लाख परिवारों को मिलेगा बड़ा तोहफा! अमित शाह का ऐतिहासिक फैसला, यमुना के पानी पर भी बनी बड़ी सहमति