नई दिल्ली/दि बीबीसी लाइव :
दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में ईडी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। एजेंसी ने हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश भर में 40 ठिकानों पर इस मामले को लेकर छापेमारी की है। अकेले हैदराबाद में ही 25 जगहों पर रेड डाली गई है। इसी केस में ईडी आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ करने वाली है। गुरुवार को ही सीबीआई की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने सत्येंद्र जैनसे पूछताछ की इजाजत दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जैन से तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए, जहां वह बंद हैं। उससे पहले एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस केस की जांच में सीबीआई भी जुटी है और उसने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर भी की जांच की थी।
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बीते कई दिनों से टकराव तेज है। एक तरफ आम आदमी पार्टी इस मामले को गलत बताते हुए भाजपा पर जबरदस्ती घेरने का आरोप लगा रही है तो वहीं भगवा दल का कहना है कि एक्साइज पॉलिसी में कारोबारियों को कमीशन देने का घोटाला किया गया है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र