दानिश खान की अगुवाई में निकाली गई बाइक रैली
जशपुरनगर/दि बीबीसी लाइव :
एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के प्रथम कुनकुरी आगमन पर एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव दानिश खान के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल कर आतिशबाजी करते हुये स्वागत किया गया। बाइक रैली महुआटोली से गोपाल धर्म साल होते हुए लोयोला कॉलेज तक गई। जहाँ छात्र -छात्राओं से प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने चर्चा कर वहां की वस्तु स्थिति से अवगत होकर प्राचार्य को समस्या बताया। समस्या सुनने के बाद प्राचार्य जल्द ही समस्या दूर करने की बात कही और सभी छात्रों को भेंट स्वरूप बहुत पुरानी मांग सरगुजा यूनिवर्सिटी का एक ब्रांच जशपुर जिले में बहुत जल्द खुलवाने की बात कही गयी इससे सभी छात्राओं की बहुत सारी समस्याओं का निराकरण जिले में ही हो होगी जिसके चलते यूनिवर्सिटी जाना नही पड़ेगा इसके लिए सभी छात्रा छात्राओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उसके बाद गोपाल धर्म साल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए उनके साथ प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी हिमांशु जयसवाल शामिल रहे।
नीरज पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता से मिल कर संगठन को कैसे मजबूत करना है इस विषय पर गंभीर चर्चा हुई उसके तहत जिले के सभी कॉलेजों में जाकर वहां के समस्याओं एवं छात्र छात्राओं से रूबरू होकर छात्र छात्राओं को एनएसयूआई से जोड़े।
इस अवसर पर दानिश अहमद, प्रेम यादव, मजहर खान, सचिन बंग, मिथलेश महंत, वकास अली, विवेक यादव, शाहिद खान, प्रताब सिंह, हरीश पारीक, रुफि खान, अमीशा ताम्रकार, सोनम, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच