लंबे समय से जमे जनता के कार्यों के प्रति लापरवाह बेलगाम अधिकारियों की होगी जमकर शिकायत
धरमजयगढ/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
14 सितंबर को मुख्यमंत्री का उड़नखटोला छाल में उतरेगा , वहां पूर्व मंत्री एवम विधायक लालजीत राठिया के पिता स्वर्गीय चनेश राठिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे,उसके बाद 15 सितंबर को धरमजयगढ़ नगर की जनता से छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए रूबरू होंगे, क्षेत्र की जनता भी बेहद उम्मीद के साथ राज्य के अपने मुखिया से मिलने पलक पावड़े बिछाए बेसब्री से इन्तेजार में हैं,वहीं नगर में मुख्य मंत्री आगमन की तैयारी इस समय जोर शोर से चल रही है।धरमजयगढ फॉरेस्ट रेस्ट हाउस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है,वहीं फॉरेस्ट ऑफिस परिसर में जगह जगह सुसज्जित पंडाल लगाए जा रहे हैं,तो एक तरफ नगर में सड़कों पर जगह जगह गड्ढों को पाटा जा रहा है।ऐसे में प्रतीत होता है बता दें लंबे समय से नींद में गाफिल नगर पंचायत यकायक नींद से जाग गया है,और यहां के कर्मचारी चौक चौराहे पर,रोड किनारे साफ सफाई कराने में जुटे गए हैं।
स्थानीय नेता भी बैनर पोस्टर पर मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री का नंदन अभिनंदन करते नजर आ रहे हैं।फिलहाल सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख्य मंत्री कार्यक्रम की तैयारी में जी जान से जुट गए हैं,आला अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं,सभी को बस इसी बात की चिंता सता रही है की सी एम साहब का कार्यक्रम किसी तरह सफल हो जाए,इसमें कहीं कोई चूक न हो जाए!
इसी बीच जन चर्चा है की धरमजयगढ़ कुछ विभागों में लंबे समय से अजगर की तरह कुंडली मारकर बैठे और जनता के काम काज के प्रति लापरवाही बरतने वाले कुछ अधिकारियों की प्रदेश के मुखिया से शिकायत की जायेगी।जिनमे खासकर,नगर पंचायत,जनपद पंचायत फॉरेस्ट विभाग,शिक्षा, स्वास्थ्य,पिडबलू डी विभाग सहित कुछ अन्य सरकारी महकमों के अफसर, बाबू शामिल हैं जिनकी गंभीर शिकायत हो सकती है।जनता की समस्याओं को खिलवाड़ समझने वाले अधिकारी कर्मचारी की अच्छे से खबर लेने की खबर है।अलबत्ता किस किस पे कार्यवाही को बिजली गिरेगी ये तो आने वाल समय ही बताएगा।
बहरहाल धरमजयगढ सीएम साहब आगमन कार्यक्रम के मद्देनजर कहीं न कहीं क्षेत्र की जनता को जनहित कार्य ज्यादा नही तो कुछ अंश जरूर नजर आ रहा है जो पूर्व दिनों में आम जनता के लिए दिवा सपने देखने जैसा था ।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच