रायपुर/दि बीबीसी लाइव :
राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समन्वय बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संघ और भाजपा के रिश्तों पर तंज कसा है। बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और संघ के बीच दरार आ चुकी है। इस दरार को भरने संघ समन्वय बैठक कर रहा है। आखिरकार संघ को समन्वय बैठक की जरूरत क्यों पड़ी है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आखिरकार संघ को समन्वय बैठक की जरूरत क्यों पड़ी। समन्वय से समझ में आता है कि दोनों के बीच गहरी खाई खिंची हुई है। केवल इस दरार को भरने ही समन्वय बैठक हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते तीन दिनों से रायपुर में हैं। RSS प्रमुख मोहन भागवत सहित आरएसएस से जुड़े लोग 7 दिनों से छत्तीसगढ़ में हैं। 3 दिनों से समन्वय समिति की बैठक चल रही है। उसमें आखिर क्या बात हुई। भाजपा के लोग बयान देते रहते हैं, लेकिन RSS को 3 दिन तक बंद कमरे में समन्वय बैठक की जरूरत आखिर क्यों पड़ गई। आरएसएस को इसका जवाब देना चाहिए।
RSS के अधिवेशन से उनके पैरों से जमीन खिसक गई,
सीएम भूपेश बघेल के इस बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने पलटवार किया है!

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच