महासमुंद– बसना// अविनाश साहू :
ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे 53 पर चक्का जाम कर दिया.
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत पोंसरा में नाली निर्माण की अपनी पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन किया.
जिससे हाईवे पर सैकड़ों वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ.
और सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई.

प्रदर्शनकारी लंबे समय से नाली निर्माण की मांग कर रहे थे, कल रात हुई मूसलाधार बारिश से गाँव मे 4 फिट पानी से डूब गया.
ग्रामीणों ने tehsildar सहित सचिव को भी समाधान के लिये बार बार अवगत कराया था लेकिन सालों बीत गए. मामाला हल नहीं हुआ.
जिस पर आज सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर करीब 300 से 400 से अधिक ग्रामीण सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

मौके पर प्रशासन के पहुचने पर ग्रामीणों की बात सुनी और मामले में समाधान निकालकर jcb बुलाकर नाली खुदाई कर पानी निकासी करायी गयी जिसके पर ग्रामीण करीब 12 बजे सड़क से हटे और चक्का जाम समाप्त किया.

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत