July 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह संपन्न


सरायपाली // अविनाश साहू :

चट्टीगिरोला में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. एन. दीवान के सम्मान में भावभीनी विदाई एवं सहभोज समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारियों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर श्री दीवान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना की।


समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी. सी. पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डी. एन. दीवान ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों के प्रभावी संचालन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।


कार्यक्रम में पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष भोजराज पटेल तथा प्राचार्य संघ के अध्यक्ष एच. डी. प्रधान भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने श्री दीवान के सरल, विनम्र एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने श्री दीवान का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। भावनात्मक वातावरण में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, अधिकारियों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द्र और आत्मीयता का परिचय दिया। विदाई समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य संघ अध्यक्ष एस डी प्रधान, पेंशनर संघ अध्यक्ष भोजराज पटेल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष भोलानाथ नायक, संकुल समन्वयक संघ अध्यक्ष देवानंद नायक, छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष लव कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष ललित साहू, सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष गणेश चौहान,छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ अध्यक्ष लिंगराज देवांगन, दिव्यांग कर्मचारी संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, दिव्यांग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष चरण सिंह साहू,समस्त प्राचार्य,शैक्षिक समन्वयक,शिक्षक, सहायक शिक्षक ,केपी इंटरनेशनल स्कूल चट्टीगिरोला के संचालक,प्राचार्य एवं बीईओ कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। के पी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।