रायपुर – सांकरा // इरफ़ान शेख :
महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गौ सेवकों की सतर्कता एवं सांकरा पुलिस के संयुक्त प्रयास से गौ तस्करी के एक मामले का खुलासा हुआ है. उक्त मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान तस्करों के कब्जे से 13 नग गौवंश जिसमें (गाय, बैल एवं बछड़े) को सुरक्षित मुक्त कराया गया है।
पशु परिक्षण अधिनियम की धारा 132/26, 4, 5, 6, 10 छ. ग. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है.
मिली जानकारी अनुसार, सांकरा विधायक कार्यालय के सामने से आरोपियों द्वारा गौवंश को अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही गौ सेवकों ने तत्काल सक्रियता दिखाई तथा थाना सांकरा पुलिस को अवगत कराया गया। उक्त मामले में आवेदक तेजकुमार के आवेदन पर कार्यवाही किया गया है.
पुलिस एवं गौ सेवकों की संयुक्त कार्रवाई में तस्करों को पकड़कर गौवंश को सुरक्षित बचा लिया गया है।
गौ सेवकों ने कहा कि गौ संरक्षण एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। वहीं, क्षेत्रवासियों ने गौ सेवकों एवं थाना सांकरा पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा किया है!
इस अभियान में कमलेश डडसेना एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!