सारंगढ़/दि बीबीसी लाइव :
नवगठित जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के सचिवो द्वारा सारंगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोमर्डा अभ्यारण में सचिव संघ की बैठक हुई।
इस बैठक में बरमकेला ब्लॉक के सचिव संघ पदाधिकारी , बिलाईगढ़ ब्लॉक के सचिव और सारंगढ़ ब्लॉक के सचिव उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में सारंगढ़ जनपद पंचायत सचिव संघ, बिलाईगढ़ सचिव संघ, बरमकेला जनपद पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
आपको बता दें की निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व बलभद्र पटेल को सौंपा गया ।
सारंगढ़ जनपद पंचायत के सचिव संघ अध्यक्ष कामता अंबेडकर ने कहा कि – जिलाध्यक्ष का दायित्व बेहद महत्वपूर्ण इसलिए है कि – यह नवगठित जिला है इसलिये यह पद कांटों का ताज है । इस पद पर बलभद्र पटेल की नियुक्ति होने से सचिव संघ के समस्त दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की क्षमता बलभद्र पटेल में है। हम सब बलभद्र पटेल के काबिलियत, कर्तव्य परायणता और ईमानदारी से परिचित है हमें आशा के साथ ही यह भी विश्वास है कि – वह अपने काबिलियत से सभी को एक साथ लेकर चलते कसा हमारी समस्याओं का समाधान करेंगे।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच