छोटी बड़ी मालवाहको से 100, 200 से 500 रू रकम लेकर पार किया जा रहा बॉर्डर
अवैध मादक पदार्थ और पशु तस्करी, बगैर E way bill आवागमन, अवैध खनिज पदार्थ, धान तस्करी इसी रास्ते से, तस्करों की हो रही चांदी!
प्रदेश का सबसे बड़ा चेक पॉइंट खम्हारपाली बैरियर है..
रायपुर – सरायपाली///इरफान शेख :
रोजाना हजारों मालवाहक व पब्लिक वाहन NHAI – 53 के रास्ते छत्तीसगढ़ के बॉर्डर को पार कर उड़ीसा राज्य में प्रवेश करती है। प्रदेश सरकार को मोटी रकम राजस्व की यही बैरियर कमा कर देती है।
हमेशा खम्हारपाली चेक पॉइंट पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती है,
जिससे 2 पहिया 4पहिया पब्लिक वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

NHAI को बैरीकेट लगा कर रोकना —
जानकार बताते हैं कि नेशनल हाइवे को किसी भी स्तिथि में बैरिकेट लगा कर रोका नहीं जा सकता, मगर चेक पॉइंट पर इस तरह बैरिकेट लगाया गया है की 4पहिया वाहन 10km की स्पीड में भी इससे टकरा जा रहे हैं।
खम्हारपाली चेक पोस्ट में आज स्टिंग/ पड़ताल —
अवैध वसूली की जानकारी पर स्टिंग कर मामले की पड़ताल की गई। जिसमे पता चला कि NH 53 स्थित चेक गेट के बाहर से ही रोजाना छोटे बड़े हजारों वाहन मालगाड़ी जिसे पर्ची /रशिद काटे बगैर 100, 200 ,500 रू लेकर छोड़ा जाता है। पूछने पर वहां तैनाक कर्मचारियों का कहना है की “बड़े साहब का आदेश है।”
वाहन 100- से 500 रूपये देकर निकल जाते हैं–
एक छोटा हांथी का ड्राईवर का कहना है कि वह रोजाना सोहेला बरगढ़ आता जाता है। कभी भी पर्ची नहीं कटवाता, बाहर से ही आता जाता हू और 100रू मात्र देता हु।
जिला परिवहन अधिकारी- …
दो-तीन महीने से मैं नहीं जा रहा हूं!
नया नियम कानून आदेश की अभी मुझे जानकारी नहीं।
सीसीटीवी कैमरा लगा है या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं मुझे।
किसी भी गाड़ी को चेक कर सकते हैं रोड में जो भी गाड़ी चल रही है
लेकिन हम प्राइवेट गाड़ी को चेक नहीं कर रहे हैं! हमारा काम वाहनों की जांच लाइसेन्स बनाना चेक करना है!
सवाल – छोटी मालवाहक क्या बगैर एंट्री जा सकती है?
जवाब – बेरियर से छोटी गाड़ी का क्या लेना देना है मेरे को पता नहीं मैं महासमुंद में रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में नहीं है बैरियर में क्या होता है!
संजय शर्मा — बीजेपी नेता ने कहा –
हाईवे को बैरीकेट लगाकर रोक नहीं सकते।
चेक गेट अवैध वसूली का हड्डा है ही
और परिवहन विभाग अपने आदमी को वसूली के लिए भेजा है। खम्हारपाली चेक गेट में अवैध वसूली तो हो ही रही है।
ज्ञात हो की प्रदेश भर में 16 परिवहन जांच चौकियों थी, जिसे 4 जुलाई 2017 की आधी रात से बंद कर दिया गया था।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद 4 जुलाई 2020 की आधी रात से दोबारा शुरू कर दिया गया था।
इन सभी जांच चौकियों से छत्तीसगढ़ सरकार को लगभग सौ करोड़ रुपए का राजस्व मिलता था।
ये सभी चौकियां एक देश, एक टैक्स और एक बाजार को ध्यान में रखकर बंद किया गया था।
जानकारी के मुताबिक इन सभी 16 सीमा जांच चौकियों से परिवहन विभाग को 2016-17 में पांच लाख 70 हजार वाहनों से 87 करोड़ का राजस्व समन शुल्क के रूप में मिला था।
इन 16 चेक पोस्ट से राज्य सरकार को सालाना 100 करोड़ का राजस्व मिलता था।
ज्ञातव्य हो कि….
राजनांदगांव जिले का चीचोला बॉर्डर में rto check post के साथ साथ….
Mining विभाग, वन विभाग और मंडी विभाग के भी कर्मचारी मौजूद रहते हैं
जिससे अवैध रूप से परिवहन पर रोक और रोजाना लाखों रुपये राजस्व की हानि को रोका जा सकता है!
लेकिन…
सरायपाली स्थित RTO बैरियर khamharpali मे ना खनिज विभाग , ना मंडी और ना ही वन विभाग के check point हैं ना अधिकारी कर्मचारी है जिस कारण रोजाना अवैध रूप से तस्करी हो रही है और राज्य को लाखों करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है!
खीरभान सिंह ध्रुव – मंडी सचिव
एक दशक पहले नाका हुआ करता था लेकिन शासन द्वारा हटा लिया गया है, स्टाफ की कमी भी है साथ ही शासन ही तय करेगी कहाँ नाका हो या नहीं!
वर्तमान मे हमारा उड़नदस्ता ही रबी वा खरीफ फसल खरीदी के समय दौरा कर्ता है!
Mining अधिकारी- फगुलाल नागेश —
जिले भर में मात्र 5 ही स्टाफ है , समय समय पर जिले भर का दौरा कर चालान वा जप्ती की कार्यवाही की जाती रही है. फिलहाल शासन के आदेश पर ही नियुक्ति होगी.
संजय शर्मा – बीजेपी नेता —
Highway को बैरिकेड्स लगा कर रोक नहीं सकते. चेक गेट अवैध वसूली का अड्डा है. एक देश एक टैक्स की ओर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के कार्य का भविष्य में लागू होगा!
ज्ञातव्य हो कि इस बैरियर से रोजाना 8000 से 10000 वाहन गुजरती है , लेकिन इसमें अवैध माल की जांच की सुविधा नहीं है. Cctv भी कई जगह काम नहीं करते. 6 माह में ही प्रभारी बदल जाते हैं जिससे शिकायत पर कार्यवाही सालों लंबित रहती हैं!

More Stories
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर चर्चा..
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान