June 1, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर चर्चा..

दो नए चेहरे रीमा मानिकपुरी, नूराधार मानिकपुरी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया

सरायपाली // अविनाश साहू :

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम जी के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू जी की अनुशंसा पर आज सरायपाली ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक वन विभाग रेस्ट हाउस सरायपाली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख द्वारा की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूत रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित ब्लॉक के पदाधिकारियों और ब्लॉक के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई l

बैठक में अध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए काम करना है एवं उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।

उक्त बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रबलता के साथ प्रकाशित करने साथ ही सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने आव्हान किया गया है. क्षेत्र के ताजा मामलों व रिपोर्टिंग में आ रही दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा की गई!

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख, जिला संगठन प्रभारी शंकर लहरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष नृपनिधि पांडे, मीडिया प्रभारी आयुष साहू, सुनील महापात्र, अभिनव शाह, सुनील कुम्हार, नारायण सान, सुबोध , अविनाश सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

किसी कारण वस जो यूनियन के साथी सदस्य आज उपस्थित नहीं हो पाए जिसमें हेमंत वैष्णव, संजय प्रधान, झसांक नायक, सुरॉती लाल, झनन प्रेमी वे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े और मामलों मे चर्चा किया!

संगठन के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।

संगठन में आज दो नए चेहरे रीमा मानिकपुरी, नूराधार मानिकपुरी ने सदस्यता ग्रहण किया जिनका स्वागत फूल माला के साथ किया गया!

बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया एवं आगामी भविष्य को लेकर शांति पूर्ण तरीके से कार्य एवं शांति पूर्ण तरीके से कवरेज करने का आग्रह किया!