May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

24 लीटर अवैध शराब की खरीदी बिक्री के साथ आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा निर्मित शराब की भी हुई जप्ती

शिकायतों के बाद आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही..

सरायपाली// अविनाश साहू :

आबकारी विभाग द्वारा दिनांक- 26 मई मंगलवार को वृत्त — सरायपाली द्वारा अवैध शराब ख़रीदी बिक्री पर बड़ी कार्यवाही की गई है!

मुखबिर की सूचना व हो रही शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है!

कायम प्रकरण संख्या – 01 में आरोपी 1) महेश साहू, पिता राधाकांत साहू , द्वारा ग्राम अर्जुडा, थाना सरायपाली जिला महासमुंद को अवैध महुआ शराब 24 लीटर के साथ ओडिशा निर्मित शराब की भी जप्ती कि गई है!

आरोपी के कृत पर धारा – 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क)आबकारी एक्ट वा
(1) अन्य प्रान्त ओडिशा निर्मित जप्त शराब की मात्रा – 13.125 ब. लीटर शराब
(2) छत्तीसगढ़ निर्मित शराब की मात्रा-10.620 ब.लीटर शराब
कुल जुमला मात्रा- 23.745 ब.लीटर शराब जप्ती की कार्रवाई कर विवेचना की जा रही है!

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में विवेचक अधिकारी – मिर्ज़ा जफ़र बेग , आबकारी उपनिरीक्षक सरायपाली हृदय कुमार तिरपुडे आबकारी उपनिरिक्षक वृत्त साकरा एवं अनिल कुमार झरिया आबकारी उपनिरिक्षक बसना व आबकारी आरक्षक देवेश मांझी सरायपाली वा स्टॉफ का सहयोग रहा!