मौलाना ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि गाय करोड़ों लोगों की आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने गो हत्या करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाने और फांसी जैसी सख्त सजा देने की भी मांग की।
इधर अमरोहा उत्तरप्रदेश में मौलाना ने ईदगाह में मौजूद लोगों से इस मांग का मुस्लिमो से समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने लोगों से इस संदेश को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की बात भी कही। ईदगाह में मौजूद लोगों ने मौलाना की अपील का समर्थन किया और कानून पालन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला।
मुस्लिम समाज ने तेज की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
ईदगाह में नमाज से पहले मौलाना वकील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम अमन, भाईचारे और कानून के सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मौलाना ने कहा कि धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ देश के कानून और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज की ओर से भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज हुई है। इससे पहले आगरा में ताजमहल की शाही मस्जिद में आयोजित मुस्लिम महापंचायत में भी ऐसी मांग उठाई गई थी।
वहीं ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गोविष्टि यात्रा’ यूपी में चल रही है। इस दौरान उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार से गौ माता को पशु सूची से हटाने और उन्हें माता का दर्जा देने की मांग की। शंकराचार्य ने बताया कि इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य गौ माता की रक्षा, उनके प्राणों की सुरक्षा और उनकी प्रतिष्ठा स्थापित करना है, जो वर्तमान में खतरे में है। यह यात्रा गोरखपुर के सहारा स्टेट स्थित भारत माता मंदिर से शुरू हुई थी।

More Stories
NEET-UG OMR विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 159 अंक पर छात्रा का दावा खारिज; कोर्ट ने बताई पूरी वजह
गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, दोनों की होने वाली थी शादी; शराब पार्टी के बाद छत पर मिली लाश
मरकाटोला घाट पर भीषण हादसा: मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, कांकेर जा रहे ग्रुप पर टूटा कहर