सरायपाली//अविनाश साहू :
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा पूरे जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 27.05.2026 को सरायपाली का खनिज जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया, जांच के दौरान खनिज चूना पत्थर /गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 03 नग हाईवा सीजी 13 जेड. 2637 एवं ओ.डी. 17 ए.ई. 8637 तथा सीजी 06 एच.जी. 0378 कमशः चालक संजीत कुमार निवासी जैतपुर तहसील बरमा जिला औरंगाबाद एवं दीपक सेन निवासी बागटुअरी तहसील सरायपाली जिला महासमुंद तथा वाहन चालक अज्ञात से 03 वाहनों को जप्त कर सरायपाली पुलिस थाना के अभिरक्षा में सुरक्षार्थ में रखा गया है।
जप्त किये गए वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की जाएगी!
कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार सभी खनिजों का परिवहन वैध अभिवहन पासों से किया जाना है। किसी भी तरह के अवैध परिवहन भंडारण उत्खनन पाये जाने अवैध उत्खनन / परिवहनकर्ताओ के विरूद्ध, इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जा रहा है!

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की