सारंगढ़. सारंगढ़ में इन दिनों भारी हाइवा वाहनों का आतंक चल रहा है. फ्लाईऐश से भरे हुए अधिकतर वाहनों में तिरपाल नहीं लगा रहता है जिसके कारण से पूरा शहर धूल बिसरीत होते जा रहा है. इस मामले में समाचार पत्रों में कई बार प्रकाशन हो चुका है लेकिन संबंधित विभाग के द्वारा ऐसे खुले तिरपाल वाले हाइवा वाहनों पर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है. खुले तिरपाल के कारण फ्लाई एश पूरे सड़कों पर गिरते हुए जा रहे हैं और शहर भी धूल धूल हो रहा है. इसके साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जल्द ही ऐसे वाहनों पर कार्यवाही नहीं हुई तो पूरा शहर धूल धूल हो जाएगा.

More Stories
NEET-UG री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट! वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे प्रश्नपत्र, अभेद सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सील
2 लाख को चंद मिनटों में दोगुना करने का झांसा! बुजुर्ग व्यापारी से लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव से लगाई गुहार और मचा हड़कंप! वायरल वीडियो के बाद शराब दुकान सील, प्रशासन का बड़ा एक्शन