छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने पहले गार्ड को पकड़कर उससे मारपीट और फरार हो गए। यह घटना रात करीब 9 बजे रात की बताई जा रही है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालकों ने रात 9 बजे गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में उन्होंने गार्ड को घायल कर दिया और फरार हो गए। फरार अपचारी बालको में 5 को पकड़ लिया गया है। वहीं 10 अपचारी बालक अभी भी फरार हैं। हत्या चोरी दुष्कर्म मारपीट जैसे गंभीर अपराध के किशोर बालको को रखा जाता है। वहीं पुलिस बालकों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
E20 पेट्रोल से परेशान उपभोक्ता, AAP के छत्तीसगढ़ टाउनहॉल में लोगों ने साझा किए अनुभव
वैद्य फूड का अवैध कारोबार, एननालोग पनीर के निर्माण और बिक्री प्रतिबंध के उलंघन पर जांच…
विश्राम गृह बना अधिकारियों का आशियाना, लगे गंभीर आरोप