May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

विशाल सतनाम संदेश शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाला गया 

मुस्लिम समाज के द्वारा गुरुओं वा सतनाम समाज के अध्यक्ष पददाधीकरियो को फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया

गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व पर सतनाम संदेश यात्रा हुआ संपन्न

 आज 18 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय सतनाम संदेश शोभा यात्रा विशाल रूप से शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुई। यात्रा में हजारों की संख्या  में बच्चे महिलाओं पुरुषों,  सतनाम अनुयायी शामिल हुए।

शोभा यात्रा पदमपुर रोड ओवर ब्रिज से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सतनाम भवन भँवरपुर मार्ग पर समाप्त हुई। इदगाह मार्केट के सामने मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शाहिद खान व समाज जनों द्वारा चाय नास्ता के साथ गुरुओं वा सतनाम समाज के अध्यक्ष पददाधीकरियो को फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया. 

यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, सतनाम संदेश और धार्मिक उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में धर्मसभा का आयोजन किया गया, जहां गुरु वाणी का वाचन हुआ। इसके बाद सामूहिक भोजन के साथ आयोजन का समापन किया गया।

यह आयोजन समस्त सतनामी समाज विकास खंड सरायपाली, जिला महासमुंद के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।