दिनांक 18.12.2025 को मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
महासमुंद – सरायपाली // अविनाश साहू :
वनमंडलाधिकारी महासमुन्द मयंक पाण्डे, संयुक्त वनमंडलाधिकारी सरायपाली यू.आर. बंसत के निर्देशन में मुखबिर की सूचना अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली प्रत्युष टाण्डेय द्वारा कर्मचारियों की टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम बगुला के तुलसी साव , पिता जनक राम साव के बराना से पदमपुर मार्ग में स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट मे, फर्नीचर मार्ट तलाशी वारंट देकर नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई।

तलाशी उपरांत सागौन चिरान 334 नग साल चिरान 140 नग प्राप्त हुआ एवं उन्हीं के फर्नीचर मार्ट के पीछे 700 मी. मे सागौन लट्ठा 84 नग 4.000 घ.मी., साल लट्ठा 31 नग लग भग 2.350 घ.मी., डायनिंग वेयर 17 नग, सोफा 3 सीट 06 नग, सोफा सिंगल 06 नग, मंदीर 02 नग, दरवाजा पल्ला 14 नग, दरवाजा फेम 02 नग, टी टेबल 10 नग, खिड़की फेम 16 नग, खिड़की चौखट 01 नग, टी टेबल फेम 03 नग, कुर्सी 01 नग, पंलग नया 01 नग, टी टेबल स्टेन 02 नग, झुला 01 नग, दिवान फेम 02 नग, दिवान मुण्डी (बस्तर आर्ट) 09 नग, दिवान फेम (बस्तर आर्ट) 08 नग, चौखट बड़ा (बस्तर आर्ट) 03 नग, चौखट छोटा (बस्तर आर्ट) 04 नग, खिड़की फेम (बस्तर आर्ट) 08 नग प्राप्त हुआ, एवं साथ में बढ़ाई गिरी औजार राउटर ए 02 नग, रेंदा 02 नग, ड्रील मशीन 01 नग, कटर 01 नग, राउटर बी 01 नग, आरी छोटा 01 नग, आरी बडा 03 नग, बटासी 02 नग, बड़ा कटर 01 नग, सिंकजा 03 नग, विद्युत चलित रेदा 01 नग नया, विद्युत चलित रेंदा 01 नग पुराना, खराद मशीन 01 नग, मिनी आरा मशीन 01 नग जप्त किया गया है एवं विद्यात रेंदा मशीन 01 नग, मिनी बेन्ड सॉ मशीन 01 नग, खराद मशीन 01 नग तथा फर्नीचर मार्ट को सील कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72 (1) (ग) या छ.ग. वनोपज (व्यापार विनिमयन) अधिनियम 1969 की धारा 15 (1) के अंतर्गत कार्यवाही कर वन अपराध प्रकरण कमांक 19920/16 दिनांक 18.12.2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में योगेश्वर कर वनपाल स.प.अ सिंघोडा, रविलाल निर्मलकर, वनमाल स.प.अ. बलौदा, योगेश्वर निषाद, वनपाल, स.प.अ. सरायपाली, अनिल कुमार प्रधान, वनपाल, स.प.अ. पालीडीह, सरायपाली परिक्षेत्र के समस्त वनरक्षक (बी.एफ.ओ.) एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस