रायपुर। आज दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटना हुई है। पहली घटना सरोरा के बजरंग नगर स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री की है, जहां वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की वजह से फैक्ट्री के अंदर कई लेबरों के फंसे होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई है। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
इलेक्ट्रिक वाहन में लगी आग

दूसरी घटना पचपेड़ी नाका इलाके की है, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज