रायपुर, कोंडागांव वनमंडल में संचालित दो सॉ मिलों पर वन विभाग ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश पर संयुक्त वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में की गई।
वन विभाग ने कोंडागांव की दो सॉ मिलों को किया सील
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल को प्राप्त शिकायतों में बताया गया था कि जोगेन्द्र सॉ मिल और शारदा विजय सॉ मिल, दोनों का संचालन बिना वैध उत्तराधिकारी के किया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर उड़नदस्ता दल की उपस्थिति में दोनों सॉ मिलों में जांच की गई।
जांच के उपरांत, छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम, 1984 की धारा 8, 9 और 10 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों सॉ मिलों को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध संचालन और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज