रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज महासमुंद जिले के झलखम्हरिया, सम्हर और पिथौरा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केन्द्रों में बारदाना, मॉइस्चर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, सीसीटीवी, कंप्यूटर ऑपरेटर व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली और उपस्थित किसानों से चर्चा भी की।
कावरे ने उपस्थित अधिकारीगण रवि साहू अपर कलेक्टर, सचिन भूतड़ा, एसडीएम एवं तहसीलदार को किसानों की समस्या को तुरन्त हल करने के निर्देश दिए।धान खरीदी केंद्र के पश्चात कावरे ने अवैध धान रोकने के लिए राज्य सीमा पर स्थापित चेकपोस्ट टेमरी का निरीक्षण किया और ड्यूटी से नदारद सैनिक को नोटिस देने के निर्देश दिए।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज