बोकरामुड़ा कला शिविर में 340 व्यक्ति हुए शामिल
जोगनीपाली सरायपाली में शिविर 20 नवम्बर को
महासमुंद, जिला में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण करने, पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर का आयोजन विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में 17 नवम्बर को किया गया। शिविर में कुल 340 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें पंजीयन 184, प्रमाणीकरण 55, नवीनीकरण 07, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 15 तथा यूडीआईडी कार्ड के लिए कुल 66 फार्म संकलन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत बागबाहरा अध्यक्ष श्री केशव नायक राम चन्द्राकर द्वारा शिविर में सम्मिलित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों को नशे से दूर रहने एवं अपने देश-राज्य व जिले को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।
शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में तथा जनपद सीईओ श्री एम.एल.मण्डावी, जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय एवं जनपद पंचायत बागबाहरा के समाज शिक्षा संगठक श्री मानसिंग बरिहा एवं जनपद पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। आगामी शिविर 20 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत जोगनीपाली में आयोजित किया जाएगा।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज