रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास के तहत हथबंद और तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 की जगह रोड अंडर ब्रिज बनाने का काम जारी है। इसके लिए 20, 22 और 23 नवम्बर को विभिन्न लाइनों पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
20 नवम्बर को डाउन लाइन में तीन घंटे तीस मिनट का ब्लॉक रहेगा। 22 और 23 नवम्बर को अप और मीडिल लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह ब्लॉक रिलीविंग गर्डर लॉन्च करने और बॉक्स पुशिंग की तैयारी के लिए जरूरी है। काम के कारण कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
23 नवम्बर: 68728 रायपुर से बिलासपुर मेमू
23 नवम्बर: 68719 बिलासपुर से रायपुर मेमू
23 नवम्बर: 68733 गेवरा रोड से बिलासपुर मेमू
23 नवम्बर: 68734 बिलासपुर से गेवरा रोड मेमू
23 नवम्बर: 58203 कोरबा से रायपुर पैसेंजर
23 नवम्बर: 58205 रायपुर से इतवारी पैसेंजर
24 नवम्बर: 58206 इतवारी से रायपुर पैसेंजर
24 नवम्बर: 58202 रायपुर से बिलासपुर मेमू
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
20 और 23 नवम्बर को 68862 झारसुगुड़ा से गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
20 और 23 नवम्बर को 68861 गोंदिया से झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज