महासमुन्द पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही
महासमुंद/दि बीबीसी लाइव/आबिद खान :
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी चंद्रा के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है। दिनांक 03/09/2022 को मुखबिर सूचना पर आरोपी के घर के सामने महावीर चौक ग्राम लमकेनी में आरोपी दौलत दीवान पिता पुनित दीवान उम्र 28 वर्ष साकिन लमकेनी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के दो पीले रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05-05 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 179/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु DSP गरिमा दादर, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी ,प्रधान आरक्षक मोहन कुर्रे, आरक्षक रमेश बाघ, शैलेन्द्र सिरमौर का विशेष योगदान रहा।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा