खबर जो सुर्खियां न बन पाई
सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार का शव उनके फ्लैट में मिला
नई दिल्ली /दि बीबीसी लाइव :
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार ने आत्म हत्या की है। उनका निवास राजधानी दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में था।
केंद्र सरकार की ओर से मिले फ्लैट में जितेंद्र कुमार अकेले ही रहते थे, जबकि उनका परिवार हिमाचल में रहता है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों किया?
घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र कुमार का शव फ्लैट की बालकनी में बेल्ट के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उताकर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि वे मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहे थे और इससे निराश होकर यह कदम उठाया। सुसाइड नोट में किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।
आपको बता दें की दिल्ली में शराब नीति घोटाले की जांच कर रही एसीबी ब्रांच में ही जितेंद्र कुमार लीगल एडवाइजर के पद पर हैं।
इस मामले में एसीबी ने जितेंद्र कुमार को ही सब डायरेक्टर ऑफ प्रोसिकुशन बनाया था, जो कि जांच एजेंसी को लीगल सहाल देते हैं। ज्ञात हो कि यह लीगल एडवाइजर कोई और नहीं बल्कि पेशे से वकील ही होते है।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच