April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

14 सितंबर को होगा मुख्यमंत्री का छाल आगमन

पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया की प्रतिमा का होगा अनावरण!
उदयपुर धरमजयगढ़ को जिला बनाने कांग्रेस विधायक लालजीत की अगुवाई में मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे प्रस्ताव

धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :

14 सितंबर को पूर्व मंत्री स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा अनावरण में पधार रहे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर धर्मजयगढ़ विधायक एवं मध्य आदिवासी प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया द्वारा आज धर्मजयगढ़ विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ उनके गृह ग्राम छाल वृंदावन में खास बैठक आहूत की गई।
जिसमे मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी को लेकर समस्त कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया, एवं धरमजयगढ़ को उसके ऐतिहासिक नाम उदयपुर के नाम से जिला बनाने हेतु विधायक लालजीत के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष प्रस्ताव रखने की बात कही गई।
बता दें उदयपुर धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासी करते रहे हैं।पिछले15 साल बीजेपी की सत्ता रही लेकिन उन्होंने उदयपुर धरमजयगढ़ को जिला बनाने कोई पहल नही की!
बहरहाल अब वर्तमान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार से पूरी उम्मीद है के,धरमजयगढ़ के लोकप्रिय व सक्रिय युवा विधायक लालजीत राठिया की अगुवाई में उदयपुर को जिला बनाने में सफलता अवश्य मिलेगी,इस मुहिम में पूरे क्षेत्र की समस्त जनता का उन्हें आशीर्वाद प्राप्त होगा।