बलौदाबाजार-लवन/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 21/06/2022 के 05.00 बजे बिना बताये घर से कही चली गयी थी। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान लगतार संदेही आरोपी एवं पीडिता का पता तालाश किया गया । काफी मसक्कत के बाद पिडिता एवं आरोपी आरोपी संतोष कुमार निषाद के कब्जे से बरामद किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाकर पत्नी बनाकर शारिरिक संबंध बनाया आरोपी के जीजा दीदी के द्वारा सहयोग किया गया है।
जिले में महिला संबंधी अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लवन के दिशा निर्देश में चौकी लवन, थाना कसडोल के अपराध क्र 505/22 धारा 363, भाद वि क़ायम कर नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी एवं फ़रार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। अपराध में सहयोग देने वाले दो आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जिससे प्रकरण में 366क, 376 ,34भादवि एवं 4, 6,17 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी पूर्व से शादी शुदा, 1 बच्चे का पिता भी है ।
उपरोक्त कार्यवाही मे स उ नि नरेंद्र मार्कण्डेय, आरक्षक सूरज बंजारे, केशव भट्ट, कमलेश बर्मन, महिला आर. सोनम भट्ट का विशेष योगदान रहा
।

More Stories
दुर्ग जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: कांग्रेस का उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ में मां-बेटी की हत्या: लिव-इन पार्टनर को मिली डबल उम्रकैद, सख्त संदेश
प्रियंका की एक गलती से खुली हत्याकांड की साजिश, धार में पति की हत्या के पीछे प्रेमी का हाथ