April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

09 दिसंबर को जांजगीर-चांपा में घोषित होगी नई कार्यकारिणी

रायपुर // मोहम्मद इरफ़ान शेख :

छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 17 नवंबर को राजधानी रायपुर के होटल महेंद्रा के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने की। दीपावली के पावन अवसर पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बैठक का शुभारंभ हुआ।

बैठक में आगामी सत्र के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन पर विशेष चर्चा हुई। प्रदेश पदाधिकारियों में मुन्नीलाल अग्रवाल, पी.के. तिवारी और विजयलक्ष्मी चौहान ने अमित गौतम के नेतृत्व में संगठन को गत वर्षों की भांति सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाए रखने पर विश्वास प्रकट किया। सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए भी अमित गौतम को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष शमशेद खान के जन्मदिन पर केक काटकर उनका विशेष सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि छ ग़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन पिछले छह वर्षों से पत्रकारों के हितों के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। आने वाले सत्र में कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को विधिवत रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने संगठन में सक्रिय सदस्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निष्क्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी न सौंपने का भी उल्लेख किया। साथ ही, आगामी 9 दिसंबर को जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाले अधिवेशन में सभी जिलों से अधिकाधिक संख्या में सदस्यों की भागीदारी का आह्वान किया।

अमित गौतम ने यूनियन के पिछले आंदोलनों में पत्रकारों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी एकजुटता बनाए रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को गौतम ने अपनी ओर से उपहार प्रदान किए और दोपहर भोज का आयोजन भी किया।

इस अवसर पर महेश आचार्य, मुन्नीलाल अग्रवाल, पी.के. तिवारी, श्रीमती तिलका साहू, विजयलक्ष्मी चौहान, बलराज नायडू, रवि सोनकर, शमशेद खान, मनीष तिवारी, शुकदेव वैष्णव, शंकर लहरे, रूपेश श्रीवास,प्रहलाद साहू, मनीष दयाल,किरण सुलेमान, हिमांशु संघाणी,राजेश पांडेय, परमेश्वर कुर्रे, सुनीता, एच डी महंत, सुशील तिवारी, सीता ठाकुर,मुर्गेश शेट्टी ,संजय लिखितकर, अभिषेक सावल, समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।