मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई
महासमुंद – सरायपाली// नारायण सान :
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है वहीं, जिले में अवैध रूप से धान का परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बसना विकासखंड के ग्राम लम्बर मे एसडीएम मनोज खांडे के नेतृत्व मे मंडी सचिव बसना और राजस्व की संयुक्त टीम ने अवैद्य धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों को अवैध धान संग्रहण की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमार कार्यवाही की गई।
ग्राम लम्बर के व्यापारी दिनेश चौरसिया के घर से बगैर दस्तावेज के लगभग 700 प्लास्टिक बारदाना रबी फसल धान जप्त किया है।
यह कार्रवाही मंडी अधिनियम के तहत की गई है, जप्त किया गया धान व्यापारी के सुपुर्द में दिया गया है।
ज्ञात हो कि जिले की सीमा से लगे दूसरे राज्यों व ज़िलों की सीमा पर भी प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है!

More Stories
वेदांता पावर प्लांट हादसा: 20 मजदूरों की मौत, अनिल अग्रवाल समेत 19 पर एफआईआर दर्ज, मुआवजे का ऐलान
नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 36 लाख का माल जब्त; स्वास्थ्य से खिलवाड़ का खुलासा
डेटिंग ऐप पर महिलाओं को ठगने वाला हनी-ट्रैप मास्टर गिरफ्तार, दो करोड़ की ठगी से पर्दा उठाया