वीर शहीदों को दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी
महासमुंद- सरायपाली :
हर वर्ष 18 नवंबर को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा शौर्य दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। भारत चीन युद्ध 1962 में रेजांगला युद्ध में यादव के वीर शहीदों की याद में रेजांगला शौर्य दिवस के रूप में कार्यक्रम किया जाता है। इस वर्ष महासमुंद जिला के सरायपाली विकासखंड में सभी विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा,बसना, सरायपाली के सदस्य एवं पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 18 नवम्बर सोमवार को पुराना कालेज के पीछे आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित यादव समाज के सामुदायिक भवन में अहीर वीर शहीदों को दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर वीरों के द्वारा दुश्मन के साथ हुए साहसिक संघर्ष एवं वीरता की गाथा का वर्णन किया जायेगा l
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। सामाजिक बंधुओं से अपील है कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं l

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप