आरोपीयो के कब्जे से 120 नग Onerex cough syrup जुमला 12000 एमएल, कीमती 21600 रूपये जप्त
सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
सरायपाली :
छतीसगढ़ उडिसा बोर्डर पर एक बार फिर से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. मुखबिर सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी किया गया. कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक काला कलर का बिना नंबर बजाज प्लसर मो.सा. आई जिसमे दो व्यक्ति सवार था दो व्यक्तियो एवं मोटर सायकल आई, उसकी तलाशी लिया गया. तलाशी दौरान व्यक्तियों के पास रखे पिट्छु बैग से 120 नग Onerex cough syrup बरामद किया गया.
उक्त व्यक्तियों को नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) हरी नागवानी, पिता प्रकाश नागवानी उम्र 25 साल साकिन वार्ड नंबर 40 तोरवानाका, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) एवं (02) शिवा गोयल, पिता स्व. जीवन गोयल उम्र 31 साल, साकिन वार्ड नंबर 52 रायकिशोर निगियाडी , थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया. आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 120 नग Onerex cough syrup प्रत्येक में 100-100 एमएल जुमला 12000 एमएल कीमती 21600 रुपये एवं 01 नग मोटर सायकल जप्त किया गया.
उक्त आरोपियो के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 52 (1) NDPS एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड में जेल भेजा गया है.

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की