May 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शोभा यात्रा में रहेगी करतारपुर साहिब की तरह पालकी साहिब

पिछले साल शोभा यात्रा के लिए अमृतसर का मॉडल आया था

सरायपाली :

सिख धर्म के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देव जी प्रकाश पूरब में हर वर्ष धूम धाम से मनाया जाता है, इस वर्ष आकर्षण का केंद्र होगा . करतापुर गुरुद्वारा की तरह की पालकी जिसमें सिख धर्म के आदिगुरु गुरुग्रंथ साहिब जी रहेंगे, जो पंच प्यारे के अगुवाई में नगर भ्रमण होगा.

आपको बता दें कि यात्रा गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक दरबार चेकपोस्ट झिलमिला सरायपाली से जय स्तंभ चौक, बाजारपारा ,पुरानीमंडी रोड, ओड़ियापारा, गुरुनानक चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब में समापन होगा। सिख समाज के अध्यक्ष रणजीत सिंह आहूजा व गुरुद्वारा सचिव जोरावर सिंह ने यह जानकारी दी।

ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में शोभा यात्रा के लिए सरायपाली में अमृतसर का मॉडल आया था, इस वर्ष करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) मॉडल की पालकी साहिब आ रही है.