महासमुंद/दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एव एसडीओपी बाग़बाहरा कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी अभियान ने कल 26अगस्त को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम घोंच में अपने घर बाडी के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री वास्ते रखा है। इस सूचना पर थाना स्टाप द्वारा घेरा बन्दी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक नग सफ़ेद रंग की प्लास्टिक थैला में 52 नग पोवा देशी प्लेन शराब लीटर प्रत्येक में 180 ml भरी हुईं कुल जुमला 9.360 लीटर क़ीमती4160 रुपये आरोपी कुश कुमार ठाकुर पिता बिरशिंग ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भालूचुआ थाना कोमाखान जिला महासमुंद के पास से बरामद कर जप्त किया है।
आरोपी कुश कुमार ठाकुर का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूकोना मनोरथ जोशी के निर्देश में प्रधान आरक्षक रामकुमार धूर्व, आर.इंद्रजीत ठाकुर, राजकुमार रात्रे का विशेष योगदान रहा।

More Stories
इश्क का खौफनाक अंत! शादी को लेकर विवाद के बाद प्रेमी ने की हत्या, पेट्रोल डालकर शव जलाया; ऐसे खुला पूरा राज
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
Baruipur Mob Lynching Case: बारूईपुर मॉब लिंचिंग में एक और गिरफ्तारी, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज