बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
जिला बलौदा बाजार के विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंध में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण हेतु उपस्थित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा। श्री वर्मा के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 98 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया और उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान श्री वर्मा ने विद्यालय के अध्ययनरत छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किए। और सभी छात्राओं को अपना निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उत्साह वर्धन किए।
साइकिल वितरण के अवसर पर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय हथबंद की छात्राओं ने श्री वर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किए और शाला के छात्रों में सायकल वितरण से हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। इस अवसर पर अशोक दुबे जी उप सरपंच सरिता जांगड़े जी अध्यक्ष शाला विकास समिति संतोष दीवान जी बेदराम वर्मा जी योगेश नेताम जी श्री नायक जी प्रिन्सिपल योगेश त्रिवेदी जी शिक्षक संदीप वर्मा जी विनय शुक्ला जी डागेश वर्मा जी शिक्षक गण एवं स्कूल की छात्र छात्राए मौजुद रहे।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा