August 12, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत घरघोड़ा में विधायक लालजीत के हाथों हुआ साइकिल वितरण!

धरमजयगढ़//दि बीबीसी लाइव :

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन देखने को मिल रहा है ,इसमें से एक बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एवं दूरस्थ अंचल से बालिकाओं के स्कूल तक आगमन हेतु हो रहे कठिनाइयों को देखते हुए सरस्वती सायकल योजना एक महत्वपूर्ण और बालिका शिक्षा को एक नया आयाम और शिक्षा को बालिकाओं के प्रति छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है।


इस योजना में सह सम्मान बालिकाओं को साइकिल वितरण हेतु आज घरघोड़ा ब्लॉक में धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक लालजीत सिंह राठिया और घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा ,ब्लॉक उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री मुरलीधर गुप्ता जी ,प्रदीप चौहान किसान कांग्रेस प्रभारी महामंत्री, कृपासिंधु पटेल ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेश, रजनी कांत तिवारी जी राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई ,नीरज राजपूत एवं शिक्षा संघ के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष, शिव महंत एल्डरमैन घरघोड़ा नागेंद्र ठाकुर एल्डरमैन बोधराम गुप्ता सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सर्वप्रथम के पी पटेल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में नवापारा टेंडा में साईकिल वितरण किया गया उसके पश्चात सुरेंद्र गुप्ता शाला संघ अध्यक्ष की मौजूदगी गुमड़ा में साईकिल वितरण किया गया। तत्पश्चात विधायक महोदय के द्वारा बहिर केला में भी सरस्वती सायकल योजना का बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।


अंत में विधायक का घरघोड़ा कन्या शाला में आगमन हुआ जहां उनकी गरिमामई में उपस्थिति में स्कूल संघ के श्रीमती आशा शिव शर्मा ,श्रीमती विमला जोल्हे, गनपत चौहान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की उपस्थिति में और नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बालिकाओं को साईकिल वितरण किया गया।


उक्त कार्यक्रम के साथ आज श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जयंती पर विधायक समेत घरघोड़ा कांग्रेस परिवार द्वारा महान विभूतियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्य तिथि और जयंती को मनाया गया।