बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली
जिला बलौदा बाजार भाटापारा के कई ग्रामों में धान खरीदी का शुभारंभ आज किया गया। इसी के चलते पूर्व विधायक श्री जनक राम वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र बलौदाबाजार अंतर्गत की कई ग्रामीणों में धान खरीदी का शुभारंभ विधिपूर्वक किए। सर्वप्रथम शुभारम्भ ग्राम कुकुरदीं
में किया गया उक्त अवसर पर परमेश्वर यदु जी अखिलेश मिश्रा जी आत्मा साहू जी हरी वर्मा जी लक्ष्मी वर्मा जी एवं क़िशान उपस्थित रहे। जिसके पश्चात सेमराडीह, रिसदा, दशरमा, सोसाइटी में धान खरीदी का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी ग्रामों में भारी संख्या में कृषक गण उपस्थित रहे और उन में धान खरीदी होने पर हर्ष एवं आनंद का माहौल देखा गया। और ग्रामीणों के द्वारा शीघ्र धान खरीदी प्रारंभ करने पर ग्रामीण जनों के द्वारा शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा