बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
जिला बलोदाबाजार अंतर्गत ग्राम भरसेला में यादव समाज के लोगों के द्वारा भव्य मातर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा उपस्थित हुए। ग्राम के गौठान परिसर में श्री वर्मा उपस्थित होकर ग्राम की देवी देवताओं का विधिवत पूजा अर्चना किए वह गांव के खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ग्राम भरसेला के यादव समाज के लोग। अपने पारंपरिक परिधान पहनकर गाजे-बाजे के साथ नृत्य व उत्सव मनाते नजर आए।
उक्त अवसर पर श्री वर्मा यादव समाज की इस पारंपरिक त्यौहार की प्रशंसा की और उनकी संस्कृति की प्रशंसा की और कहा कि हमारे यादव भाइयों के द्वारा मनाए जाने वाले इस पर्व से हर समुदाय के लोगों को हर्ष का अनुभव होता है। और स्वाभाविक रूप से ही गांव का वातावरण सुखद हो जाता है। मातर के अवसर पर ग्रामीण जन में भारी हर्षोल्लास का माहौल देखा गया व काफी संख्या में ग्रामीण जन मातर कार्यक्रम का आनंद लेने हेतु उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से देवलाल वर्मा जी डेरहा साहू जी दुजराम वर्मा लखन यदु जी धीरज वर्मा जी उपस्थित रहे।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे