बलौदाबाजार//दि बीबीसी लाइव/ सैय्यद इमरान अली :
तिल्दा नगर वासियों के द्वारा आज भव्य छठ पूजा का कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए पूर्व विधायक जनक राम वर्मा।
कार्यक्रम में श्री वर्मा उपस्थित होने उपरांत व्रती महिलाओं के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु तलाब परिसर में उपस्थित हुए और सूर्य भगवान और छठ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और तिल्दा नगर वासियों की सुख समृद्धि की कामना श्री वर्मा के द्वारा किया गया। पूरे तिल्दा नगर में इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का सुखद वातावरण देखा गया।
उक्त अवसर पर श्री जनक राम वर्मा ने बताया कि मान्यता है कि पांडव जब अपना सारा राजपाट जुएं में हारकर जंगलों में अज्ञातवास झेल रहे थे, तब द्रौपदी ने इस संकट से मुक्ति पाने के लिए प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की कठिन साधना से जुड़ा छठ व्रत किया था. मान्यता है कि छठ व्रत की पूजा के शुभ प्रभाव से पांडवों को अपना खोया हुआ राजपाठ मिल गया था.
मान्यता यह भी है कि छठ पूजा की शुरुआत सूर्य पुत्र कर्ण ने की थी, जो कि प्रतिदिन घंटों पानी में खड़े होकर प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्यदेव की साधना किया करते थे। श्री वर्मा ने आगे कहा कि ऐसे पवित्र उपवास और संस्कृति से हमारी सनातन हिंदू धर्म में कई है जिनका हम समस्त लोग श्रद्धा से पालन करते हैं। छठ पूजा के अवसर पर समस्त तिल्दा नगरवासी एवं व्रती महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे