इटावा//दि बीबीसी लाइव :
कर्मचारी शिक्षक ( वे.) एसो. उ. प्र. के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत एंव जिला अध्यक्ष रजनीश राठौर ने कहा कि रा. स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव एंव महामंत्री सुनील वर्मा द्वारा प्रेषित कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों का कर्म.शि. वे. एसो. की सभी ईकाइयां पूर्ण सहयोग एंव समर्थन करेंगी।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पालिका के अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ अन्याय किसी कीमत पर वर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा काफी लम्बे समय से पत्राचार एवं पालिका प्रशासन के बीच वार्ता की गई किंतु आजतक पालिका प्रशासन की हठधर्मी के चलते एक भी मांग की पूर्ति नहीं की गई है जो सरासर नाइंसाफी है। इसलिए पालिका कर्मचारी संघ के द्वारा प्रस्तावित दिनांक 31.10.2022 के धरने में कर्म. शि. वे. एसो.उ.प्र. की सभी ईकाइयां प्रतिभाग करेंगी।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा