नारायणपुर । नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने फिर सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देशी बम दागे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगातार BGL रॉकेट लांचर दागे हैं। हालांकि उनके इस हरकत से सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, घटना कोहकामेटा थाना इलाके का है। दरअसल, यहां जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला किया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए एक्सचेंज फायर किया। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपो को अलर्ट कर दिया गया। SP प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज