नई दिल्ली. उम्मीदों के विपरीत ‘आप’ और गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को दिल्ली की सभी सात सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा नतीजों में मिली निराशा के बाद ‘आप’ में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के सभी विधायकों को और प्रमुख नेताओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर बुलाया गया है।
गुरुवार शाम 5 बजे सीएम आवास पर यह महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में विधायकों के अलावा पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि बैठक किस मकसद से बुलाई गई है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल बैठक की अध्यक्षता कर सकती है। एक दिन पहले ही उन्होंने तिहाड़ जेल जाकर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की है।
माना जा रहा है कि सीएम की ओर से प्राप्त निर्देशों को सुनीता केजरीवाल विधायकों और नेताओं के सामने रख सकती है। दिल्ली में अब कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में विधायकों को सक्रियता के साथ तैयारी में जुटने को कहा जा सकता है। विधायकों से उनके इलाके में पार्टी को मिले वोट के मुताबिक जवाब मांगा जा सकता है।

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज