टिहरी. उत्तरकाशी टिहरी बॉर्डर पर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर सहस्त्रताल ट्रैक में बड़ा हादसा हो गया है. इसमें अब तक करीब 9 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है. हादसे के बाद 13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. पांच शवों को पहुंचा दिया गया है, जबकि 4 शव पहुंचाए जाने बाकी हैं. मंगलवार शाम करीब 4 बजे उत्तरकाशी और टिहरी आपदा प्रबंधन केंद्र के फोन की घंटियां बजने लगीं और खबर मिली कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के रहने वाले 22 ट्रैकर रहने वाले हैं और सहस्त्रताल ट्रैक सेलौटते वक्त कुफरी टॉप पर खराब मौसम की वजह से फंस गए हैं
कर्नाटक, महाराष्ट्र से आए ये ट्रैकिंग ग्रुप, 29 मई से ट्रैक शुरू किया था और 7 जून तक वापसी करनी थी. हादसे के बाद ट्रैकर्स के गाइड ने तुरंत मदद के लिए सरकार से सहायता मांगते हुए पत्र लिखा. इसके बाद उत्तरकाशी और टिहरी प्रशासन ने अपने-अपने जिलों से NDRF की टीमों को साज-ओ-सामान के साथ बचाव कार्य के लिए बेस कैंप पर रवाना किया, जहां से सहस्त्रताल ट्रैक की चढ़ाई शुरू होती है.

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज