August 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. इस प्रकार है कि संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर व लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर के दिशा निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मददेनजर थाना क्षेत्र मे अडडेबाजो व चाकू बाजो पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में आज दिनांक 02.05.2024 को जरिए टेलीफोन सूचना मिलने पर कि पार्वती नगर मे ईश्वर दीप नामक लडका अपने पास चाकू रखा हुआ है कि सूचना पर मौका पहुंचकर आरोपी ईश्वर दीप उर्फ ईशु पिता भागीरथी दीप उम्र 19 साल सा०. पार्वती नगर शिव मंदिर के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र०- 188/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।