यलपीजी सिलेंडर: लोकसभा चुनाव के बीच मई महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है. कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये की कटौती की है. इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1745.50 रुपये हो गई है. देशभर में नई कीमत आज (1 मई) से लागू हो गई हैं. पिछले महीने भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कमर्शियल सिलेंडर में कटौती की थी और दाम एक अप्रैल को 30.50 रुपये घटाए गए थे. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इससे पहले मार्च में 25.5 रुपये और फरवरी में 14 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जबकि 1 जनवरी को कीमत में 1.5 रुपये की मामूली कमी की गई थी.
कितनी हो गई कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये कम होने के बाद दिल्ली में 1745.50 रुपये हो गई है. इससे पहले दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये थी. कटौती के बाद कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1859 रुपये हो गई है. मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 1698.50 रुपये और चेन्नई में 1911 रुपये में मिलेगा.
घरेलू यलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत कम की गई है, लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 803 रुपये है. वहीं, उज्ज्वला के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाला सिलेंडर 603 रुपये में मिल रहा है.
हवाई ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी
मई के पहले दिन एयरलाइंस कंपनियों को झटका लगा है और हवाई ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने हवाई ईंधन के दाम में 749.25 रुपये/किलो लीटर की बढ़ोतरी की है. नई दरें आज (1 मई 2024) से लागू हो गई हैं. इससे पहले अप्रैल में 502.91 रुपये/किलो लीटर की कटौती हुई थी, जबकि मार्च महीने में हवाई ईंधन के दाम 624.37 रुपये/किलो लीटर बढ़े थे.

More Stories
Chhattisgarh SC Commission में बड़ा बदलाव: रामलाल चौहान बने अध्यक्ष, वेदराम मनहर उपाध्यक्ष; देखें पूरी List
खाटू श्याम मंदिर पर चला बुलडोजर, 15 गांवों की आस्था पर उठे सवाल; प्रशासन बोला- सरकारी जमीन पर था अतिक्रमण
नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ में 162 मौतें, 844 लापता; 133 भारतीयों की तलाश तेज